Wednesday, February 8, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में कक्षा छठी में दाखिले के लिए अब 15 फरवरी तक ऑनलाइन करें आवेदन

 जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में कक्षा छठी में दाखिले के लिए अब 15 फरवरी तक ऑनलाइन करें आवेदन
फतेहाबाद, 7 फरवरी।            जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी के प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि कक्षा छठी (सत्र 2023-24) में प्रवेश परीक्षा हेतू ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि आगामी 29 अप्रैल, 2023 निर्धारित की गई हैं। कक्षा छठी में दाखिले के लिए अब 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक/अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस के दौरान जेएनवी, खारा खेड़ी के कार्यालय या हेल्प डेस्क (9416400583) से संपर्क कर सकते हैं।
आरक्षण:-
प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं। इसके साथ ही एक तिहाई स्थान लड़कियों के लिए आरक्षित होता है। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दिव्यांगों के लिए भारत सरकार के नियमों के अनुरूप आरक्षण का लाभ मिलेगा।
पात्रता एवं शर्तें:-
उन्होंने बताया कि जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा छठी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी फतेहाबाद जिले के किसी भी सरकारी/सरकारी सहायता/ सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत हो, अभ्यर्थी ने किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त/सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा तीसरी एवं चौथी में पूर्ण शैक्षणिक सत्र में अध्ययन किया हो तथा उत्तीर्ण हो, अभ्यर्थी ने कक्षा 5वीं में फतेहाबाद जिले में पूर्ण शैक्षणिक सत्र में अध्ययन किया हो तथा फतेहाबाद जिले का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01 मई, 2011 तथा 30 अप्रैल, 2013 के बीच का होना चाहिए।
विशेषताएं:-
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी भारत सरकार के अधीन पूर्णतया निशुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 9वीं में एक वर्ष का प्रवास (अहिंदी भाषी जवाहर नवोदय विद्यालय-परभनी, महाराष्ट्र), विभिन्न खेलों में उत्तम व्यवस्था, स्काउंट गाइड, कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व सुसज्जित पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages

Sushil Haryana

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template