मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान अब 15 फरवरी तक करवा सकते हैं अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन-उपायुक्त सिवाच
- किसान स्मार्ट फोन से स्वयं या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं फसल का रजिस्ट्रेशन
सोनीपत, 06 फरवरी। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि जिला के किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को दोबारा से खोल दिया गया है, अब पोर्टल पर फसल पंजीकृत करवाने से वंचित किसान आगामी 15 फरवरी तक हर हालत में अपनी फसलों का पंजीकरण करवाकर सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से अपनी फसल का पोर्टल पर 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान किया है ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिला में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर कुल 20 हजार 799 किसान रजिस्ट्रड है, जिनके द्वारा कुल 04 लाख 30 हजार 923 एकड़ भूमि का रजिस्ट्रेशन करवाया जाना है लेकिन अब तक किसानों ने 01 लाख 51 हजार 119 एकड़ भूमि का रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने कहा कि बचे हुए किसान तुरंत अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके साथ ही पोर्टल पर किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावान्तर भरपाई योजना व मौसम की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए भी इसी पोर्टल पर ई-क्षति का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में सीएससी सेंटरों के माध्यम से शत प्रतिशत किसानों की जमीन का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ० अनिल सहरावत ने बताया कि जिला में 04 लाख 30 हजार 923 एकड़ में से 01 लाख 51 हजार 119 एकड़ के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है, बाकी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा इस पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। सभी किसान स्वयं अपने स्मार्ट फोन से या अटल सेवा केन्द्र पर जाकर फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि इसमें कोई समस्या आए तो संबंधित कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।
No comments:
Post a Comment